तिरगा में 33 छात्राओं को मिली साइकिल
अंडा|सरस्वती साइकिल योजना के तहत ग्राम पंचायत तिरगा के शासकीय उमा शाला में कक्षा 9वीं की 33 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। सरपंच घसिया राम देशमुख, शाला समिति अध्यक्ष बाबुलाल देशमुख, जनपद सदस्य हेमकुमारी देशमुख, प्रधानपाठक आर साहू की उपस्थिति में भूमिका, उर्मिला, पलक, चित्रा आदि छात्राओं को साइकिल दी गई। अतिथियों ने कहा कि पहले छात्राएं स्कूल ज्यादा दूर होने के कारण शिक्षा से वंचित हो जाती थीं, लेकिन अब उनके सामने यह समस्या नहीं रहेगी। इस अवसर पर जेएन ठाकुर, लक्ष्मीकांत, पारसनाथ सहित ग्रामीण उपस्थित थे।