पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘मौका मिला तो कंगना के साथ काम करूंगा’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अप्रैल में रिलीज होगी इरफान की ‘अपनों से बेवफाई’


इरफान खान की फिल्म ‘अपनों से बेवफाई’ इस साल 2 अप्रैल को रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म दो साल पहले ही पूरी हो गई थी लेकिन अटकी हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश भालेकर ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, ‘पैसे की कमी के कारण यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई। यह इरफान की तबीयत खराब होने से पहले ही पूरी हो चुकी थी। फिर भी ये दो साल से लटकी हुई थी। हालांकि अब यह जल्द ही रिलीज होगी।’

अहमद खान का बड़ा बयान...**

कंगना रनोट को लेकर डायरेक्टर अहमद खान ने एक बार फिर से बयान दिया है। अहमद ने कहा, ‘कंगना बहुत बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। अगर कभी मुझे मौका मिला तो मैं कंगना के साथ जरूर काम करूंगा। हमारे बीच कोई नेगेटिविटी नहीं है। हम लोग एक ही इंडस्ट्री के हैं और मिलजुल कर रहते हैं। वो ‘लेडी बागी’ हैं। वे एक्शन फिल्मों के लिए बहुत ही सही एक्ट्रेस हैं। जब मैंने उनकी फिल्म ‘धाकड़’ का टीजर देखा तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। अगर कंगना को मेरी स्क्रिप्ट पसंद आएगी तो मैं उनके साथ जरूर काम करूंगा।’
खबरें और भी हैं...