रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल के 6 कर्मचारी कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित
बीएसपी के शिरोमणि पुरस्कार योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल के 6 कर्मचारियों को नवम्बर एवं दिसम्बर-2019 और जनवरी-2020 के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शोभराय ठाकुर (शिपिंग सेक्शन) एवं नागेश्वर आचार्य (फिनिशिंग सेक्शन) को नवम्बर-2019, पंकज कुमार सिंह (आरएसएम) और पवन कुमार (आरएसएम) को दिसम्बर-2019 तथा राजेश्वर राव (आरएसएम) एवं रूप सिंह राणा (आरएसएम) को जनवरी-2020 में किए गए उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल/पाली में नवीनता, बेहतर संसाधनों का उपयोग एवं संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सुरक्षा के मानक मापदंडों के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील गैर-कार्यपालक कार्मिक को विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है। समारोह में विशेष रूप से उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक एमएम गद्रे, महाप्रबंधक प्रभारी एसआर सिंह और विभाग के सभी संबंधित अनुभाग प्रमुखों ने विजेताओं के योगदान व कार्यों की सराहना की।
अफसरों से पुरस्कार लेते विजेता।