पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेमिका से 70 हजार रुपए लेकर प्रेमी ने दूसरी महिला से शादी की तो दे दी जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

10 माह पहले विधवा महिला ने प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर उसी के घर की छत पर केरोसीन डालकर आत्मदाह कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उसकाने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की दो साल पहले महिला से निजी कॉलेज में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया था।

रामखिलावन

पैसे लेने के बाद बातचीत बंद कर दी

पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका से 70 हजार रुपए लेकर घटना के 14 दिन पहले दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद उसने नमिता से बातचीत करना बंद कर दिया था। आरोपी के दूसरी शादी करने की जानकारी महिला को भी लग गई थी। इसके बाद वह आरोपी से मिलने के लिए उसके घर गई थी। तभी उसने खुदकुशी कर ली। वहीं पुलिस ने आरोपी रामखिलावन को पकड़ने दो बार उसके घर पर दबिश भी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कॉलेज में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

पुलिस जांच में पता चला है कि नमिता और नरेंद्र निजी कॉलेज में साथ में नौकरी करते थे। महिला रात में गार्ड की नौकरी करती थी। जबकि आरोपी कॉलेज का वाहन चलाता था। दोनों की दो साल पहले परिचय हुआ था। महिला अपने पति अजय की सड़क हादसे में मौत होने के बाद नौकरी करने लगी थी। प्रेम संबंध बनने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया था। उसने कई किश्तों में महिला से 70 हजार रुपए भी ले लिए थे। इससे महिला काफी व्यथित हुई।

आखिर क्या हुआ था उस दिन, जानिए

सुपेला पुलिस ने शुक्रवार को रामखिलावन घुरिया निवासी कैंप-1 सुंदर नगर की शिकायत पर नरेंद्र पटेल निवासी इंदिरानगर वार्ड 6 के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि घटना 19 मई 2019 की है। सुबह करीब 11 बजे नमिता उर्फ निक्कु पति अजय सोनी (35) नरेंद्र के घर पहुंची थी। गेट में ताला बंद होने पर वह कूदकर अंदर चली गई। इसके बाद छत पर गई और आत्मदाह कर लिया। उसे जलता देख आस पड़ोस में रहने वालों ने पुलिस को सूचना दी।
खबरें और भी हैं...