पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुर्गा मंच प्रांगण में 9 लाख रुपए से लगेगा पेवर ब्लॉक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्ड नं. 6 सुपेला रावणभाठा मैदान के दुर्गा मंच प्रांगण में पेवर ब्लॉक लगेगा। इस पर 9.14 लाख रुपए खर्च होंगे। मेयर व विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों के साथ मिलकर इसकी नींव रखी। यहां के रहने वाले मोहनलाल गुप्ता और आसपास के निवासियों ने बताया कि लंबे समय से इस प्रांगण में पेवर ब्लॉक लगाने की मांग कर रहे थे। जिस पर मेयर ने प्रयास करते हुए कार्य की स्वीकृति दिलाई।

मेयर देवेंद्र ने कहा, इस प्रांगण में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम होते हैं, पेवर ब्लॉक लगने से अब कीचड़ एवं जलजमाव तथा गंदगी से निजात मिलेगी। पास में ही सुपेला शीतला तलाब का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस दौरान एल्डरमैन शमशेर बहादुर (कांचा), नरसिंहनाथ, वार्ड पार्षद धनेश्वरी साहू, हबीब खान, अनुसूइया मरकाम, संतोष कुमार,इस्माइल खान, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता सुनील दुबे, उप अभियंता अरविंद शर्मा तथा मोहल्ले के निवासी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने मेयर देवेंद्र से अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

रावणभाठा मैदान में मेयर देवेंद्र संग वार्डवासियों ने इसकी नींव रखी।
खबरें और भी हैं...