पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दोस्त ने कॉल कर होली खेलने बुलाया साथियों के साथ मिलकर कर दी हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित कैंप 1 इलाके में होली पर दिन दहाड़े हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वारदात में युवक के दोस्त समेत 8 अपराधी शामिल है। इसमें पिता पुत्रों का भी हाथ है।

आरोपियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन हत्या करने का मोटिव नहीं पता लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि मामला विवेचना है,जल्द ही हत्या का कारण पता लग जाएगा। पुलिस ने शैलेष यादव निवासी शास्त्री नगर की हत्या करने वाले उसके दोस्त राज मिश्रा, मनीर गुप्ता, रमेश जांगटे, गोपीराव, सोमनाथ, सुनील गुप्ता, कुबेर गुप्ता और रिषभ पासवान को गिरफ्तार किया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट से शैलेष के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है।

मामले को लेकर क्या कहती है पुलिस की थ्योरी

होली के दिन दोस्त राज ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। शैलेष को लेकर वृंदानगर ले गया। यहां रास्ते में आरोपी डांस कर रहे थे। रास्ते से हटाने के लिए शैलेष कार से उतरकर पास गया, इससे विवाद हुआ और आरोपियों ने शैलेष के साथ मारपीट की।

आपसी रंजिश समेत कई कारण सामने आए हैं...

लखन पटले, एएसपी, ग्रामीण दुर्ग

वारदात में शामिल 8 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें और भी हैं...