उपलब्धि: नंदिनी खदान के दो कर्मियों को कर्म शिरोमणि का सम्मान
भिलाई|नंदिनी खदान सभागार में कर्म शिरोमणि पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नंदिनी खदान के महाप्रबंधक वीबी सिंह थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीबी सिंह ने नंदिनी खदान के दो कार्मिकों अशोक के, वरिष्ठ प्रचालक (शावेल) एवं भोलाराम सोनी, वरिष्ठ तकनीशियन (जियोलॉजी) को नवम्बर-2019 के लिए खदान में बेहतरीन कार्य निष्पादन व उल्लेखनीय योगदान के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्मिकों को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह एवं जीवन-साथी के लिए भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इस सम्मान का उद्देश्य अपने कार्यस्थल/पाली में नवीनता, बेहतर संसाधनों का उपयोग एवं संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सुरक्षा के मानक मापदंडों के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ गैर-कार्यपालक कार्मिक को सम्मान दिलाना है।