अभ्रद टिप्पणी से परेशान आरक्षक की शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई
फेसबुक पर अश्लील मैसेज और घर की दीवार पर अभद्र टिप्पणी से परेशान पुलगांव थाने का आरक्षक आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। एक साल से आरक्षक को तीन अलग-अलग फेसबुक आईडी के मैसेंजर से बदमाश धमकी भरे मैसेज भेज रहा है।
फोन लगाकर उसे धमका रहा है। घर की दीवार पर कई बार अभद्र टिप्पणी लिख चुका है। शिकायत को एक महीने बीत गई लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अपने ही विभाग का उदासीनता के परेशान आरक्षक अब आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है।
पद्मनाभपुर पुलिस चौकी ने 11 महीने की जांच के बाद 19 फरवरी को आरक्षक रवि सोनी निवासी न्यू पुलिस लाइन की शिकायत पर केस दर्ज किया था। रवि ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत उसने सबसे पहले सायबर सेल में की थी। बाद में उसने पुलिस चौकी में केस दर्ज कराया है। मामले की जांच अब की जा रही है। विवेचना के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार करने का दावा पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है।
अपने ही स्टाफ की मदद नहीं कर रहा विभाग
आरक्षक के मुताबिक जब पुलिस विभाग उसी की मदद नहीं कर पा रहा है। करीब 15 दिन पहले बदमाश ने उसके घर की दीवार पर भी अभद्र टिप्पणियां लिख दी। बुधवार रात भी बदमाश ने उसके घर की दीवार में अश्लील बातें लिखी है। जबकि उसका घर पुलिस लाइन में हैं। एक महीने में पुलिस ने सिर्फ उसका बयान लिया है। वहीं चौकी प्रभारी एनू देवांगन ने बताया कि पूरे मामले की विवेचना की जा रही है। जल्दी ही मामले की पूरी जांचकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।