पाकिस्तान और यूक्रेन को हराकर ऐश्वर्या ने भारत को जिताया गोल्ड
इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में भिलाई की बेटी ऐश्वर्या नंदी ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। हुडको निवासी ऐश्वर्या नंदी ने यूक्रेन (युरोप) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में हिस्सा लेने वाली छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी थी। उन्होंने सभी राउंड में जीत हासिल कर इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाया।
ऐश्वर्या ने अपने इवेंट में पाकिस्तान और यूक्रेन को हराकर गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता प्राप्त की। ऐश्वर्या नंदी की इस उपलब्धि पर उनके पिता नेशनल बॉक्सर आशीष नंदी, भाई बॉक्सर अभिनव नंदी समेत सभी खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है और मेडल जीतने पर ऐश्वर्या को बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी एेश्वर्या ने लिया हिस्सा।