पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना के अलर्ट के बीच कामधेनु विवि ने मंत्री से बंटवा दिया बकरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा ग्राम धमधा ब्लॉक के धमधा आईटीआई में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की अनुसूचित जाति उपयोजना अन्तर्गत ‘‘बकरी पालन में उद्यमिता विकास एवं बकरी इकाई वितरण कार्यक्रम‘‘ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, कुलपति डाॅ. एनपी दक्षिणकरण, रजिस्ट्रार डाॅ. पीके मरकाम, डाॅ. ओपी मिश्रा निदेशक अनुसंधान, डाॅ. एस. के तिवारी अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा आदि मौजूद रहे। कृषि मंत्री चौबे ने बकरी पालन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते हुए हितग्राहियों को बधाई दी तथा इस दिशा में कार्य करने प्रोत्साहित किया। पशु विभाग के अफसर भी मौजूद रहे।

कोरोना का डर नहीं, करा दिया कार्यक्रम

कामधेनु विवि के इस कार्यक्रम पर कई सवाल उठ रहे हैं। एक तरह देश में भीड़ इकट्‌ठा करने वाले कार्यक्रम आयोजित करने से परहेज की अपील हो रही है। वहीं दूसरी ओर धमधा में विवि ने भीड़ बुलाकर कार्यक्रम करा दिया। इस मामले में रजिस्ट्रार डॉ. पीके मरकाम ने कहा कि पहले से कार्यक्रम तय था। इसलिए कराना पड़ा।

धमधा में कामधेनु विवि द्वारा बकरी पालन उद्यमिता पर कार्यक्रम कराया।
खबरें और भी हैं...