एक शिक्षित नारी पूरी पीढ़ी को संस्कारी बनाती है, बेटियों को पढ़ाने में कभी पीछे न हटें:डॉ.ध्रुव
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को ट्विनसिटी में विभिन्न समाज व संस्थाओं ने आयोजन किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि व राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के महिला प्रभाग ने सेक्टर-7 पीस ऑडिटोरियम में पद्मश्री शमशाद बेगम, कला के क्षेत्र में रजनी रजक, गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी की प्रेसिडेंट जया मिश्रा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रशासन के लिए सम्मानित किया गया|
इस अवसर पर आशा दीदी ने महिलाओं के सम्मान की शपथ दिलाई। इधर गर्ल्स कॉलेज दुर्ग के आयोजन में हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ. यशेश्वरी ध्रुव ने कहा कि यदि एक महिला शिक्षित होती है तो वह एक पीढ़ी को शिक्षित करती है। इसलिए आज के दौर में बेटियों को पढ़ाएं। पालक जिम्मेदारी से पीछे न हटें।
हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित
पाटन|महिला दिवस ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान सरपंच पार्वती आडिल ने किया। इनमें पूर्व सरपंच नारायणी वर्मा, पंच कुसुम यादव, कामिनी ठाकुर, नंदिनी ठाकुर, धनमत साहू, ईश्वरी ठाकुर, मितानिन शांता वर्मा पार्वती वर्मा, महिला पुलिस डालेश्वरी साहू, रीना साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा बाई वर्मा, पूर्णिमा ठाकुर, रसोइया देवकी वर्मा आदि का सम्मान किया गया। इसी तरह असोगा में गांव के नवनिर्वाचित महिला पंचों, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान गुलाल लगाकर किया गया। सरपंच अशोक रिंगवानी, उपसरपंच रमेश टंडन, पंच इंद्रकुमार बंजारे उपस्थित रहे।
शपथ: ब्रह्माकुमारीज ने कहा- महिलाओं को हमेशा सम्मान दें, वे नाम रौशन करती हैं
पुलिस व सीआरपीएफ की 150 महिलाओं की हुई कैंसर स्क्रीनिंग
भिलाई गायनी सोसाइटी द्वारा पुलिस व सीआरपीएफ की महिलाओं के लिए स्तन, बच्चेदानी के कैंसर जांच के लिए निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में किया गया। इसमें पुलिस व सीआरपीएफ की 150 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। उन्हें वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा सलाह भी दी गई। यह अभियान देशभर में आज के दिन ही स्त्री रोग विशेषज्ञों की नेशनल सोसाइटी द्वारा चलाया गया। भिलाई गायनी सोसाइटी की प्रेसिडेंट डॉ. संगीता कामरा, सेक्रेटरी डॉ. मीना नायक व शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की प्रो. डॉ. हेमा धुमाले ने बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाता है और इसकी प्रारंभिक स्टेज में ही पहचान हो जाने से संपूर्ण इलाज संभव है। आयुष्मान स्कीम में इलाज होगा।
सीटू की ठेका यूनियन ने किया से. 9 अस्पताल के महिला स्टाफ का सम्मान
सेक्टर 9 में महिला डॉक्टरों ओर स्टाफ नर्सों व अटेंडेंट ,सेनेटरी की महिला कर्मियों से हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर मरीजों के प्रति समर्पण, त्याग, तमाम जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निभाने, महिलाओं के संघर्षों को नमन करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के प्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष जमील अहमद, महासचिव योगेश सोनी, कमलेश चोपड़ा , विकास, महिला लीडर दुर्गा साहू,व अन्य साथी उपस्थित थे। इधर ऐकेडमी आॅफ पीडियाट्रिक्स, दुर्ग-भिलाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रायपुर मेडिकल कालेज के शिशु रोग विभाग की प्रोफेसर डाॅ. शारजा फुलझले थीं।
उतई में किया गया सम्मान
उतई|ग्राम पंचायत पुरई के सभागार में ग्राम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें उर्मिला साहू, अनुसुइया सिंह राठौर, कामिनी यादव, भगवती टंडन, दुर्गा ओझा, सुनिता निर्मलकर आदि का सम्मान किया गया।
अंडा क्षेत्र के गांवों में आयोजन
अंडा|ग्राम समोदा में महिला दिवस पर सरपंच भुनेश्वरी देशमुख, पंच ईश्वरी बाई, शकुन देशमुख, धनेश्वरी देशमुख, कविता देशमुख , कांति, सांता सोनवानी, प्रभा देशमुख, सतरूपा देशमुख सहित महिलाओं का सम्मान किया गया।
सेक्टर-7 पीस ऑडिटोरियम में प्रजापित ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को राजयोग मेडिटेशन भी करयाा गया।