थल सेना भर्ती: 16 को दुर्ग में टेस्ट, 31 तक मंगाए आवेदन
थल सेना के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए भर्ती रैली का आयोजन आउटडोर स्टेडियम कबीरधाम में 16 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। इच्छुक आवेदक (अविवाहित पुरूष आवेदक) थल सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। थल सेना में निम्नलिखित पदों के लिए समक्ष उल्लेखित निर्धारित आर्हता रखने वाले आवेदक भाग ले सकते है। सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक सामान्य ड्यूटी(अनुसूचित जनजाति), सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिग सहायक/सैनिक नर्सिग सहायक(वेटनरी), सैनिक लिपिक(क्लर्क)/स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेड मैन। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग(छ.ग.) के तत्वावधान में विकासखंड मुख्यालय में शारीरिक दक्षता। शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण में भाग लेने आवेदक 16 मार्च तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg से प्राप्त कर सकते हैं।