कैंसर से बचने नियमित खानपान और कसरत सबसे जरूरी : डॉ. लड्ढा
अकोला महाराष्ट्र की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता लड्ढा ने कहा कि बदलते हुए लाइफ स्टाइल में खुद को फिट रखना जरूरी है। महिलाओं में सर्वाइकल और पेल्विक कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं।
ऐसे में खानपान पर हर दिन ध्यान देना होगा। नियमित एक्सरसाइज भी करना जरूरी है। इस तरह न केवल खुद को स्वस्थ रख सकती हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी आपकी निगाहें रहेंगी। इसका लाभ आपके साथ आपके परिवार को भी मिलेगा। जेसीआई भिलाई-दुर्ग की ओर से हुए कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मालवी विवेक शाह ने संस्था का प्रतिवेदन रखते हुए कहा कि कुछ वर्षों में कैंसर से पीड़ित लोगों की तादाद बढ़ी है। इसे देखते हुए ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, ताकि उससे महिलाओं में जागरूकता फैलाई जा सके। इससे पहले कार्यक्रम को नीति बल्लेवार, नीतू शरद गर्ग, डॉ. श्वेता देशलहरा, प्रीति विनीत जैन आदि ने अपने विचार रखे। संचालन रानी आनंद जैन ने किया।
कविता लेखन में प्रीति प्रथम और नीलू सेकंड
महिला दिवस पर केंद्रित कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रीति चंद्रेश राठी प्रथम और नीलू विजय अग्रवाल द्वितीय रहीं। इसमें आकांक्षा आलोक लुनिया, मोनिका सुरेंद्र खेतान आदि भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में ममता परमार, रेखा लेखवानी, ममता बाफना, रुचिका जैन, ऋचा सांखला, निधि जैन, ट्विंकल गोयल, छाया राठी, स्वाति जायसवाल, लीना राजा, श्रेया लुनिया आदि उपस्थित रहीं।
जेसीआई भिलाई-दुर्ग के आयोजन में महाराष्ट्र से पहुंची स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सदस्यों को दिए हेल्थ टिप्स।