पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिटायरमेंट पर एई साहू को समारोह में दी गई विदाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी अपने अनुभव भी साझा किए।

भिलाई| शिवनाथ सर्किल दुर्ग के सहायक अभियंता जीएल साहू को सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गायक-गायिकाओं ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एसके जार्ज, कार्यपालन अभियंता वीजी तिवारी, केके नारंग, संतोष अग्रवाल, आरपी चौबे आदि ने अपने विचार रखते हुए जीएल साहू के कार्यकाल को विभाग के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन आरपी शर्मा व विभा देवांगन ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अफसर मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...