‘कभी ईद कभी दिवाली’ में सलमान के साथ होंगे आयुष**
Áसलमान खान के जीजा अायुष शर्मा इन दिनों अपनी बॉडी और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच सुनने में आया है कि अब वे सलमान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में भी नजर आएंगे। मेकर्स ने उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म की रीडिंग लेना भी शुरू कर दिया है। इस फिल्म में सलमान पुलिसवाले का किरदार निभाते दिखेंगे।