पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा बालक नाथ का महायज्ञ और विशाल भंडारा आज होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिद्ध श्री बाबा बालक नाथजी के 56वें महायज्ञ विशाल भंडारा के अवसर पर दूसरे दिन अभिषेक का कार्यक्रम हुआ।

जिसमें 101 किलो दूध से बाबा का अभिषेक किया गया। मंदिर में 51 फुट ऊंचे स्तंभ में बाबा का ध्वजा चढ़ाया गया। इस अवसर पर बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। आयोजन में रविवार को होने वाली महायज्ञ एवं विशाल भंडारे की तैयारी पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस इस अवसर पर करीब एक लाख से ज्यादा भक्तों के दर्शन के लिए आने की संभावना है। 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। भंडारा 12:15 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक चलता रहेगा। इस दौरान दिल्ली से आए हुए भजन गायक अनिल होशियार पुरिया के द्वारा भक्ति में बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूरी, कांतिलाल शर्मा, विपिन ओझा, अनिल अग्रवाल, पतराम अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, सुनील अग्रवाल, महेश छतीजा, पवन जैन, सुबीर खंडेलवाल आदि आदि मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...