बैडमिंटन: भिलाई की संगीता ने जीते 5 गोल्ड
भिलाई|बैडमिंटन खिलाड़ी भिलाई की संगीता राजगोपालन ने 5 गोल्ड मेडल जीते। दीक्षा चौधरी सिंगल्स कैटेगरी में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भुवनेश्वर में चल रहे टूर्नामेंट में 40 प्लस वुमंस सिंगल्स कैटेगरी के फाइनल में संगीता और अरुणाचल प्रदेश की प्रेमा के बीच भिड़ंत हुई। संगीता ने अच्छे शॉट खेलकर प्रेमा को 21-10, 21-8 से मात देकर चैंपियन बनीं। इसी तरह 50 प्लस वुमंस सिंगल्स कैटेगरी में भी संगीता ने अच्छे शॉट खेलकर उत्तराखंड की गंगोत्री को 21-5, 21-4 से हराकर आसान जीत दर्ज की। वुमंस डबल्स कैटेगरी में संगीता-शालिनी की जोड़ी ने उत्तराखंड की गंगोत्री-गीता की जोड़ी को 21-9, 21-6 से हराया और गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, लॉन टेनिस सिंगल्स कैटेगरी के फाइनल में संगीता ने मेडल जीता।