पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बगराबो आखर अंजोर कार्यक्रम: समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला लोक शिक्षा समिति द्वारा साक्षरता भवन में बगराबो आखर अंजोर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन में ई-साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि वाली महिलाओं के साथ ही अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का भी सम्मान किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और बहुत से लोगों की प्रेरणा स्रोत बनी हैं। इसी तरह कार्य करते रहिये, नई मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान की श्रेणी को देखने से यह लगता है कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं।

सम्मानित महिलाएं इन क्षेत्रों में उपलब्धि पा चुकी हैं

सम्मानित होने वाली महिलाओं में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्ही पोलम्मा, समाज सेविका को, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेक्टर-9 अस्पताल की स्टाफ नर्स कु. शशिबाला, विधिक क्षेत्र में सीनियर एडवोकेट श्यामला चौधरी, क्रीड़ा क्षेत्र में शकीला देवदास सीनियर पीटीआई, पत्रकारिता के क्षेत्र में कोमल धनेसर, नृत्य कला में नृत्यधाम की संचालिका राखी राय, महिला उद्यमी राजलक्ष्मी सिंह तथा शासकीय सेवा के क्षेत्र में वरिष्ठ लेखा परीक्षक श्रीमती सुशीला नागरे को सम्मानित किया गया। ई-लिट्रेसी के क्षेत्र में भी लोगों को सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत के सभागृह में समारोह के दौरान उपस्थित महिलाएं।
खबरें और भी हैं...