बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, काेरोना ने सबको किया अस्त-व्यस्त**
12 मई से फ्रांस में होने वाला प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल भी हो सकता है रद्द
हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स और उनकी प|ी भी कोरोना पॉजिटिव
हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। टेस्ट में टॉम और उनकी प|ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 63 वर्षीय टॉम ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग के दौरान उन्हें ये वायरस लग गया है और इसके बाद उन्हें बहुत ज्यादा ठंड लगना और शरीर पर रैशेज़ पड़ने जैसी दिक्कतें हो रही हैं। टॉम ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि वह अपनी प|ी के साथ एक एल्विस प्रेसली फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे। इसके बाद हमारा टेस्ट किया गया जिसमें हम पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोनावायरस के चलते टल रहे हैं कई बड़े इवेंट्स और फिल्मों की रिलीज...**
बड़ी फिल्मों को 30 करोड़ तक नुकसान
ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का कहना है कि इस हालात में अगर बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं तो उन्हें कम से कम 20 से 30 करोड़ का नुकसान मुमकिन है। खासतौर पर विदेशी मार्केट से इतना नुकसान होना तय है। सभी की नजरें अभी ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ पर हैं। उसके हिसाब से आगे चलकर ‘गुंजन सक्सेना’, ‘कुली नंबर वन’, ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, ‘राधे’ की रिलीज की किस्मत तय होगी।
कोरोना वायरस के कहर के चलते बॉलीवुड फिल्मों पर लगातार रिलीज टालने का संकट गहराया हुआ है। रणवीर सिंह की ‘83’ और अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ से जुड़े लोगों का कहना है कि इस शनिवार तक दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक अनाउंसमेंट हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ कान फिल्म फेस्टिवल भी टाले जाने की खबरें हैं। इतना ही नहीं हालिया रिलीज फिल्म \\\"बागी 3\\\' पर भी इसकी मार पड़ी है। जरा एक्सपर्ट्स से समझिए...
काेरोना के चलते अब हर साल आयोजित होने वाले कान फिल्म फेस्टिवल पर भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। फेस्टिवल के प्रेसिडेंट पियरे लेस्क्योर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि कोरोनावायरस मार्च के अंत तक काबू में आ जाएगा और अप्रैल में हम कुछ खुलकर सांस ले सकेंगे, लेकिन हमारे मन में इसके प्रति शंका है इसलिए अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हम इसे रद्द कर देंगे। इस साल यह फेस्टिवल 12 मई को होने वाला था और 16 अप्रैल को इसका लाइन-अप अनाउंस होने वाला था।
‘बागी 3’ को 20 फीसदी घाटा
ट्रेड एक्सपर्ट राज बंसल बताते हैं, ‘हालात ऐसे हैं कि सिनेमा के चाहने वालों पर मानसिक रूप से दबाव है। हम फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स भी दिन-रात यही सोच रहे हैं कि आखिरकार क्या होने वाला है? ‘बागी 3’ 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। ऐसी सूरत में उसे 100 करोड़ क्लब में चले जाना चाहिए था लेकिन उसे भी 15 से 20 फीसदी का घाटा हुआ है और अभी तक वह 80 से 84 करोड़ के बीच में ही है। केरल में सिनेमाघर बंद हो चुके हैं। आईपीएल पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। ऐसे में जो लोग स्टेडियम जाने वाले थे वे इस खबर को सुनकर शायद सिनेमाघर भी न आएं।’