खुर्सीपार और टाउनशिप के 14 जगहों पर भिलाई निगम बनाएगा ओपन जिम, खर्च होंगे 39.5 लाख रुपए
भिलाई| शहर के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम बनाए जाएंगे। नगर निगम भिलाई ने दो जोन में ओपन जिम बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी चेयरमैन नीरज पाल ने बताया कि मेयर देवेंद्र यादव की पहल पर जोन-4 और जोन-5 के अलग-अलग हिस्सों में ओपन जिम लगाए जाएंगे। एक-एक जोन पर 19.75 लाख रुपए खर्च होंगे।