भिलाई समाज की सदस्यों ने कला मंदिर में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
_photocaption_भिलाई|सिविक सेंटर, कला मंदिर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भिलाई महिला समाज द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं समाज की सदस्यों ने मंच पर छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। समारोह में राज्यपाल अनुसुइया उइके के संदेश का वाचन भी किया गया। *photocaption*