ट्रेन से 3 नाबालिगों को लेकर जा रहा था बिहार, जीअारपी ने पकड़ा
दुर्ग| जालबांधा खैरागढ़ क्षेत्र की तीन नाबालिग बालिकाओं को बिहार ले जा रहे एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। युवक इन तीनों बालिकाओं के दूर का रिश्तेदार है। बालिकाएं चाइल्ड लाइन को सुपुर्द करने के बाद सीडब्ल्यूसी में पेश किया गया। परिजनों के आने के बाद मामले का खुलासा होगा। दुर्ग रेलवे स्टेशन में दोपहर करीब 2.30 बजे तीन बालिकाएं दिखी। चाइल्ड लाइन ने शंका के आधार पर जीआरपी पुलिस को सूचित किया। जीआरपी में लाकर जब बालिकाओं से पूछताछ की गई तो एक रोने लगी। तीनों के बयान भी अलग-अलग थे। इन बालिकाओं की उम्र 14-15 साल की है। एक विशेष संप्रदाय से संबंधित इन बालिकाओं से जब उनके परिजनों का मोबाइल नंबर मांगा गया तो उन्होंने नहीं बताया। एक नाबालिग लड़का भी साथ था जो दूर खड़ा था। बालिकाओं के इशारे के बाद लड़के को हिरासत में लिया गया लेकिन नशे में होने की वजह से बदसलूकी कर रहा था।