जल्द बंद किया जाए बीएसपी में बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम: इंटक
भिलाई| देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ते हुए देखकर भारत सरकार ने बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को 31 मार्च तक रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। इस पर केंद्र सरकार के संस्थानों ने अमल भी शुरू कर दिया है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन सहित कई विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू है। जिसके कारण यहां के कर्मचारियों को भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है इसे देखते हुए इंटक यूनियन के उप महासचिव वंश बहादुर सिंह एवं वर्किंग कमेटी मेंबर सुनील सहारिया ने प्रबंधन से मुलाकात कर जल्द ही बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को बंद करने की मांग की है। ताकि स्वास्थ्य पर असर न पड़े। प्रबंधन ने इस पर जल्द ही अमल करने का आश्वासन दिया है।