पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ईएसआईसी से स्पर्श व हाईटेक अस्पताल में कैशलेस इलाज जल्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कार्ड होल्डरों को नए वित्त वर्ष से इलाज की पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी। क्योंकि बीमित कर्मचारियों को इमरजेंसी में कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा देने के लिए रामनगर के स्पर्श मल्टी स्पेशीलिटी हास्पिटल और हालही जुनवानी में संचालित हाईटेक सुपर स्पेशीलिटी हास्पिटल ने भी आवेदन कर दिया है।

ट्विनसिटी के 50 हजार से ज्यादा कार्ड होल्डरों को अब तक बीएम शाह, सन साइन और शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में ही ऐसी सुविधा मिल रही थी। सनसाइन और शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज मुख्यत: टर्चरी (अति गंभीर) केस के लिए इंपैनल होने के नाते बीएम शाह हास्पिटल पर ही काफी दबाव था। इसे देखते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की स्टेट इकाई ने दुर्ग-भिलाई के निजी अस्पतालों से आवेदन मांगा और स्पर्श तथा हाईटेक अस्पताल ने आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि जिले में सबसे ज्यादा ईएसआईसी कार्ड होल्डर है। इसलिए जिले में जल्द ही अस्पताल भी बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...