पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रायपुर में अपलोड चाइल्ड पोर्न को अमेरिका और केन्या में किया शेयर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
80 में 69 क्लिपिंग की मिली जानकारी

चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड और शेयर करने वालों के खिलाफ चल रही पुलिस की जांच का दायरा अमेरिका और केन्या तक पहुंच गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि रायपुर में अपलोड वीडियो देश के अलावा विदेशों में भी देखा गया। उसे कुछ लोगों ने शेयर भी किया है। इन देशों में अमेरिका, केन्या के अलावा और देश भी शामिल हैं। पुलिस को अब तक की जांच में कई देशों का आईपी एड्रेस मिला है। हालांकि पुलिस वीडियो अपलोड करने वाले की तलाश कर रही है। इसलिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और सोशल मीडिया चलाने वाली कंपनियों को भी चिट्ठी लिखी गई है।

एएसपी क्राइम पंकज चंद्रा ने बताया पोर्न वीडियो अपलोड और शेयर करने वालों की जांच के लिए स्पेशल टीम लगाई है। इस मामले की जांच में कई तकनीकी पेंच और दिक्कतें हैं। अफसरों के अनुसार वीडियो पुराना है। इस वजह से तुरंत उसका आईपी एड्रेस और लोकेशन निकालने में दिक्कत हो रही है। इसके लिए इंटरनेट में एक-एक वीडियो और नंबर खंगाला जा रहा है। सिस्टम का आईपी एड्रेस निकाला जा रहा है। ज्यादातर सोशल मीडिया और एप का मुख्यालय देश के बाहर है। फेसबुक, यू ट्यूब, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम कंपनी का मुख्यालय अमेरिका में है। इसी तरह अन्य कंपनियों का यूरोप और अन्य देशों में है। सर्वर देश के बाहर होने के कारण उन कंपनियों को ई-मेल किया गया है। मेल के माध्यम से जानकारी मांगी गई है। कुछ कंपनियों से जानकारी मिल भी गई है, लेकिन कई कंपनियों से अभी भी जानकारी आनी हैं।

80 में से 40 वीडियो दूसरे राज्य से
अपलोड, रायपुर से 9 क्लिपिंग


पोर्न वीडियो पर निगरानी करने वाली एजेंसी एनसीअारबी ने 80 चाइल्ड पोर्न वीडियो का चिन्हित किया गया था, जो छत्तीसगढ़ से अपलोड हुआ है। उन वीडियो को जांच के लिए रायपुर पुलिस को भेजा गया था। इसी की रायपुर पुलिस ने पिछले महीने जांच शुरू की और केस दर्ज किया गया है। रायपुर पुलिस ने जब वीडियो की जांच शुरू की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। 80 में से 40 वीडियो दूसरे राज्य से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अपलोड किया गया है। पुलिस की तकनीकी टीम ने उन राज्यों के बाद शहरों का पता लगाया, जहां से वीडियो सोशल मीडिया में आया है। उन शहरों की पहचान करके पुलिस मुख्यालय के माध्यम से संबंधित राज्य को केस दर्ज करने के लिए चिट्ठी लिखी है।

अफसरों ने बताया कि 80 वीडियो में से 69 की जानकारी मिल गई है। सर्विस प्रोवाइडर के कारण अब तक 11 वीडियो की जानकारी नहीं मिल पाई है। इसमें 29 वीडियो छत्तीसगढ़ से अपलोड हुए हैं। इनमें 9 वीडियो राजधानी के गंज, नवा रायपुर, खरोरा, अभनपुर, सेजबहार इलाके से अपलोड हुआ है। रायपुर पुलिस ने 9 अलग-अलग केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जबकि 20 मामले बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, कोरबा समेत अन्य जिलों के हैं। रायपुर में उन मामलों में जीरो में केस दर्ज कर केस डायरी संबंधित जिलों को भेज दी गई है।

वीडियो शेयर करने वालों पर भी होगी कार्रवाई : अफसरों के अनुसार सोशल मीडिया से लेकर मैसेंजर एप पर पोर्न वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस इसके लिए एक निगरानी टीम बनायी जा रही है। स्पेशल टीम ऐसे वीडियो वायरल करने वालों पर नजर रखेगी। वीडियो वायरल करते ही उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...