इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड में देवादा के बच्चों ने जीता गोल्ड मेडल
पाटन|इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवादा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहली बार डॉ. केवी राव विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग के प्रयास एवं जागेश्वर चन्द्राकर शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवादा के प्रभार एवं मार्गदर्शन में पाटन विकासखंड के 5 सेंटर में शासकीय हिंदी मध्यम के बच्चों को इस परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें देवादा के 6वीं, 7वीं, 8वीं के 35 बच्चों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की। कक्षा 6वीं में दीपांशी वर्मा गोल्ड मेडल, निखिल सिल्वर मैडल, शुभ्रान्त ब्राॅन्ज मैडल, कक्षा 7वीं में वैभव वर्मा गोल्ड, मानसी सिल्वर, प्रियंका यादव ब्राॅन्ज, कक्षा 8वीं में समीर वर्मा गोल्ड. दिलेश यदु सावनी सिल्वर, कामना चंदेल ब्राॅन्ज मैडल। इसके अलावा बाकी बच्चों ने भी मेडल जीता।