पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुष्ठ बस्ती के सुलभ शौचालय में नहीं हुई सफाई, चोक सेप्टिक टैंक में ब्लॉस्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुष्ठ बस्ती वार्ड-39 के सुलभ शौचालय में एक दिन पहले बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक ब्लॉस्ट हुआ। तेज आवाज से आसपास के लोग घबरा गए। बाद में देखा तो सुलभ शौचालय के सेप्टिक टैंक में ब्लॉस्ट हुआ।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पार्षद पुष्पा गुलाब वर्मा को दी। उन्होंने निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। बावजूद इसके अब तक इसका मेंटेनेंस नहीं कराया गया है। इस सुलभ का उपयोग कुष्ठ बस्ती के करीब 300 लोगों द्वारा किया जाता है।

न गैस पाइप था, न ही सफाई: स्थानीय पार्षद द्वारा पिछले करीब 15 दिनों से लगातार सुलभ को लेकर शिकायत की जा रही थी। केयर टेकर के अलावा शौचालय में कोई देखने नहीं पहुंच रहा था। सेप्टिक टैंक जाम हो चुका है। इस बारे में भी निगम के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद घटना सामने आई। इसके चलते पूरे क्षेत्र में बदबू उठ रही है। संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस पर जिम्मेदारों का ध्यान भी नहीं है।

खतरनाक होने के साथ काफी ज्वलनशील गैस

यह हाइड्रोजन सल्फाईड गैस काफी खतरनाक है। यह रंगहीन, हवा से भारी व अकार्बनिक रासायनिक यौगिक है। सड़े अंडे की तरह गंध देती है। विषैली होने के साथ ज्वलनशील है। आंख, नाक, गला व श्वांस प्रणाली में जलन पैदा करती है। सिर दर्द, उल्टी, खांसी के साथ दम घुटना जैसा प्रतीत होता है। व्यक्ति कोमा में जा सकता है। सेप्टिक टैंक में आउट लेट नहीं होना एक बड़ा कारण है। आउटलेट के चोक होने पर यह गैस बनती है। जिससे विस्फोट की स्थिति भी बन जाती है।

9 निकायों में 70 फीसदी सेप्टिक टैंक पुराने

हमारे घरों में स्थापित सीवरेज सेप्टिक टैंक में जहरीली हाइड्रोजन सल्फाइड गैस बन रही। 10 साल से अधिक पुराने टैंक में ऐसा होता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। एक साल के अंदर छत्तीसगढ़ में ही 3 बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी है, लेकिन अब तक ध्यान नहीं दिया गया। 9 निकायों के 70 फीसदी तक आवास व सुलभ ऐसे हैं, जो 10 साल से अधिक पुराने हैं। राज्य शासन ने 22 मार्च 2019 को इसे लेकर एक आदेश भी जारी किया। जिसमें सर्वे करने कहा गया है।
खबरें और भी हैं...