स्वच्छता दूतों ने मंदिर के पास करवाया प्रसव
दुर्ग| पचरीपारा में नगर निगम के सफाई कामगार स्वच्छता दूत महिलाओं ने मानवता की मिसाल पेश की है। सुबह साढे 7 बजे मुंगेली की गर्भवती उतरा बाई साहू बस से उतरी और अचानक उसे दर्द उठा। वहां मौजूद महिला कामगारों ने उसे देखा और का दुर्ग रोडवेज के बगल में स्थित हनुमान मंदिर के पास ले गई। महिला का प्रसव करवाया। महिला ने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव करने के बाद संजीवनी 108 बुलवाकर जिला चिकित्सालय में दाखिल करवाया। सफाई कर्मी चम्पा बाई बंजारे ,निरूपा बाई बंजारे, सुनीता बाई, शांता बाई ने इसमें मदद की।