पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काॅलेज स्टूडेंट्स और समाजिक संस्थाओं ने खेली सूखी होली, पानी बचाने दिया संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खुशियों का त्योहार होली ट्विनसिटी में एक दिन पहले स्कूल काॅलेज के स्टूडेंट्स ने सेलिब्रेट किया। प्री होली सेलिब्रेशन में स्टूडेंट्स ने पानी बचाने का संदेश देते हुए सुखी होली खेली। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, सांई काॅलेज, एमजे काॅलेज, वृद्धाश्रम आदि संस्थानों में प्री होली सेलिब्रेशन हुआ।

समाज और संस्थाओं ने भी सूखी होली खेल कर पानी बचाने का संदेश दिया। ट्विनसिटी में होली के त्योहार को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज स्टूडेंट्स में नजर आया। स्कूल और काॅलेज की छुट्टी होने के कारण प्री होली सेलिब्रेशन में सभी दोस्तों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली के त्योहार की बधाई दी। वहीं फैशन एवं इंटीरियर डिजाइनिंग के प्रतिष्ठित संस्थान आईएनआईएफडी भिलाई में होली सेलिब्रेशन हुआ। मुख्य अतिथि राजनांदगांव की एएसपी साइबर क्राइम और वुमन क्राइम विशेषज्ञ सुरेशा चौबे मौजूद रही।

एमजे कॉलेज जुनवानी में सभी बच्चों ने खेली फूलों की होली।

आईएनएफडी संस्थान में सभी स्टूडेंट्स ने खेली सूखी होली।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुलगांव के वृद्धाश्रम में जाकर होली सेलिब्रेट किया गया। वहां के बुजुर्गों के साथ सभी सदस्यों ने होली खेली व उनके साथ इस पल को एंज्वाय किया।

सांई कॉलेज सेक्टर-6 में भी सोमवार को होली सेलिब्रेट किया गया। सभी स्टूडेंटस् ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। छात्राओं ने इवेंट में सूखी होली खेली।

श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस की छात्राओं ने सूखी होली खेल कर एक दूसरे को इस पर्व की बधाई दी और साथ ही पानी बचाने का भी संदेश उन्होंने इस सेलिब्रेशन से दिया।

भिलाई के मॉल में स्लिम टेक्टिस द्वारा फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस सेलिब्रेशन में महिलाओं ने विभिन्न कांपिटिशन में भी हिस्सा लिया साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया
खबरें और भी हैं...