पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरु गोविंद सिंह पर दिल्ली के स्कूल में टिप्पणी, सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ सिख पंचायत ने दिल्ली के क्रिश्चियन स्कूल में सिख पंथ के गुरु गोविंद सिंह महाराज को मिलिटेंट बताने और केरल के स्कूल के मामले में जसप्रीत सिंह मोहित की खुदकुशी को लेकर विराेध जताया है।

पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंची है। सिख समाज इसकी निंदा करता है। जिस गुरु ने देश, धर्म की रक्षा के लिए के लिए अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया था, उनके विषय में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिख पंचायत के चेयरमैन जसबीर सिंघ चहल, वाइस चेयरमैन बलदेव सिंघ, कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंघ ब्रोका, पलविंदर सिंघ रंधावा ने कहा कि केरल में जिस तरह जसप्रीत सिंह मोहित का मामला सामने आया है, जिसमें क्रिश्चियन कॉलेज द्वारा उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया था और उस नौजवान को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। यह बड़ी चिंता का विषय है। धर्म विशेष के साथ भेदभाव पूर्ण रवैय्या अपनाया जा रहा है। पंचायत के जसबीर सिंघ भामरा, सुच्चा सिंघ, जोगिंदर सिंघ, हरपाल सिंघ आदि ने कलेक्टर को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।

छग सिख पंचायत के सदस्यों ने कलेक्टर को पीएम के नाम ज्ञापन दिया।
खबरें और भी हैं...