समाधान पर विचार करें आज के युवा: राहुल जैन
आज के युवा परेशानियों के बारे में अधिक सोचते है और कार्य को जटिल बना लेते है। जबकि उन्हें समस्या के समाधान के बारे में विचार करना चाहिए।
हमें स्वयं अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा तभी हमारी प्रतिभा का सही उपयोग होगा। यह बाते स्वरूपानंद कॉलेज में मैनेजमेंट फेस्ट प्रबंधोत्सव 2020 में शामिल हुए वक्ता राहुल जैन ने छात्रों से कही। कंपनी सेकेट्ररी डायरेक्टर डेवलपमेंट बिजविज लर्निंग एके आई लिमिटेड एलएमआई इंडिया राहुल जैन ने इस इवेंट में स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब भी दिए। विद्यार्थियों को ‘इंटरप्रेन्वरशिप-माईण्ड सेट’ के विषय पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में प्राचार्य डाॅ. हंसा शुक्ला उपस्थित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. दीपक शर्मा सीओओ ने की। आरती गुप्ता विभागाध्यक्ष प्रबंधन ने कहा प्रबंधन के विद्यार्थियों की प्रतिभा बहुमुखी होनी चाहिये तभी आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ सकते हैं। प्राचार्य डाॅ. हंसा शुक्ला ने कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है और इसमें वही सफल होगा जो समय के अनुरुप खुद को तैयार करेगा।
स्वरूपानंद कॉलेज में आयोजित मैनेजमेंट फेस्ट में शामिल स्टूडेंट्स।