पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परामर्श विभाग सीईजेड एरिया से अब सेक्टर-5 में हो गया स्थानांतरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिलाई| बीएसपी के कार्मिक-कर्मचारी सेवाएं अन्तर्गत परामर्श, जांच एवं शिकायत अनुभाग का कार्यालय जो कि शेड नम्बर-4-सी एवं 4-डी सीईजेड एरिया में स्थित था। इस कार्यालय को प्रथम तल, पुराना हेल्थ सेंटर बिल्डिंग, सेक्टर-5 में स्थानांतरित किया गया है। लिहाजा कार्मिक-कर्मचारी सेवाएं से संबंधित परामर्श कार्य के लिए कर्मचारियों को अब पुराना हेल्थ सेन्टर बिल्डिंग, सेक्टर-5 कार्यालय में संपर्क करना होगा। बता दें कि इस संबंध में बीएसपी प्रबंधन ने अपने कर्मियों को भी बता दिया है। इससे पहले भी कई विभागों को प्रबंधन ने दूसरे जगह शिफ्ट किया है।
खबरें और भी हैं...