सात साल की बच्ची को टीवी दिखाने बुलाकर निगम कर्मी ने किया दुष्कर्म
नेवई थाना क्षेत्र में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अगस्त में पहली बार आरोपी ने बच्ची को मिठाई खाने के लिए 20 रुपए देकर झांसे में लिया। फिर उसे टीवी देखने के बहाने घर बुलाकर ज्यादती की। दो दिन पहले नाबालिग की स्वास्थ परीक्षण कराया गया। जिसके बाद पूरे मामला के खुलासा हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को उसकी प्रेमिका के घर से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिठाई खाने के लिए 20 रुपए दिया था
इस बार बच्ची हो गई थी गंभीर, तब रिपोर्ट
पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि बच्ची ने दो बार पहले भी दर्द होने की शिकायत की थी। लेकिन उसके परिजन ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद बच्ची के साथ हो रही घटना का पता नहीं चल पाया। आखिरी बार मेडिकल परीक्षण में पता चला कि बच्ची की हालत गंभीर हो गई है। जिसके बाद उसके परिजन ने उससे गंभीरता से पूछताछ की थी।
विवाद करके प्रेमिका के घर चला गया
पुलिस को नाबालिग के परिजन ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी से उसकी करतूत को लेकर चर्चा की थी। आरोपी विवाद करने लगा। हाथापाई के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गया। जब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह सेक्टर-6 में मिला। पूछताछ में उसने बताया कि विवाद करने के बाद वह अपनी प्रेमिका के घर आ गया था। आरोपी प|ी और 12 वर्ष की बेटी के साथ रहता है।
दादी को दर्द की बात बताई तो हुआ खुलासा
पुलिस ने शुक्रवार रात बच्ची की दादी की शिकायत पर निगम कर्मी गोपाल ठाकुर (45) को गिरफ्तार किया है। घटना अगस्त 2019 से 11 मार्च 2020 के बीच की है। करीब 8 महीने में आरोपी ने कई बार नाबालिग के साथ डरा धमकाकर ज्यादती की है। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले मासूम ने अपनी दादी को दर्द होने की शिकायत की। पूछताछ में बच्ची ने दुष्कर्म की बात बताई।
गोपाल ठाकुर
मासूम की दादी को उसने पूछताछ में बताया कि अगस्त महीने में आरोपी ने मिठाई खाने के लिए 20 रुपए दिया था। इसके बाद उसे टीवी देखने के लिए घर बुलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक बच्ची ने तीन से चार बाद ज्यादती करने की पुष्टि की है। इस बीच आरोपी उसे कई बार प्रलोभन देकर घर बुला चुका था।