पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएसवीटीयू: एमबीए में 62.32% छात्र सफल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिलाई|सीएसवीटीयू की ओर से हुई एमबीए और बी आर्क की परीक्षा के नतीजे जारी किए गए। एमबीए प्रथम सेमेस्टर में 62.32 फीसदी छात्र सफल रहे। परीक्षा के नतीजे सीएसवीटीयू की वेबसाइट पर भी जारी किया गया है। इससे छात्र अपने परिणाम की जानकारी ले सकते हैं।

एमबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 629 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, इनमें से 392 को सफलता मिली। परिणाम 62.32% रहा। थर्ड सेमेस्टर में 465 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 349 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। नतीजे 75.05% रहे। इसी तरह बी.आर्क सेकंड सेमेस्टर पूरक में 2 परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों को सफलता नहीं मिली। फोर्थ सेमेस्टर में शामिल 13 परीक्षार्थियों में से 3 और सिक्सथ सेमेस्टर में शामिल 20 में से 3-3 छात्र पास हुए।
खबरें और भी हैं...