बीच बचाव करने गए दोस्तों पर जानलेवा हमला
भिलाई|सुपेला इलाके में होलिका दहन के दिन बीच बचाव करने गए तीन दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने चाकूबाज को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि घटना 9 मार्च की है। घायल सुनील चौहान,आकाश और दोस्त दिनेश के साथ रावत भाठा इलाके में घूम रहा था। मारपीट देखकर वे बीच बचाव करने पहुंचे।