पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महाराष्ट्र मंडल में हुई वाद-विवाद स्पर्धा, अपर्णा, विपक्ष बनीं विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र मंडल महिला शाखा, सेक्टर-4 द्वारा महिला दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता रखी गई। इसका विषय, सोशल मीडिया के अति उपयोग से क्या युवा पीढ़ी अपने मार्ग से भटक रही, हां या नहीं, रहा।

इस विषय पर दुर्ग-भिलाई की विभिन्न मराठी भाषी महिला मंडल की सदस्यों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नम्रता भुसारी ने वरिष्ठ महिला सभासद निलिमा हिरवे, रंजना भागवत, शीला वाघमारे, डॉ. सोनाली चक्रवर्ती को शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। मंडल की अध्यक्ष अंजु जाधव ने सभी का अभिनंदन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक वरदा जोशी और अनिता करडेकर थीं। प्रतियोेगिता के पक्ष में प्रथम अपर्णा मडके, द्वितीय निलिमा सगदेव और विपक्ष में क्षिप्रा पाटणकर, द्वितीय स्थान पर प्रज्ञा पाठक रहीं। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालन सीमा वझलवार ने किया। इस अवसर पर अनिता, अलका गोवर्धन, अनिता दीक्षित, आरती द्रोणकर, साधना दीक्षित सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

महाराष्ट्र मंडल सेक्टर-4 द्वारा महिला दिवस पर आयोजन किया गया।
खबरें और भी हैं...