पांच घंटे की मशक्कत के बाद स्टील कॉलोनी में पकड़ाया हिरण
9 मार्च की शाम करीब 4 बजे पुष्पक नगर क्षेत्र में अचानक हिरण देखा गया। यह तेजी से इधर से उधर भाग रहा था। स्थानीय लोगों की जब उस पर नजर पड़ी तो पुलिस व वन विभाग की टीम को खबर दी गई।
टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हिरण को पकड़ने में वन विभाग की टीम के पसीने छूट गए। अंधेरा होने की वजह से हिरण झाड़ियों में छिप जाया गया। रात करीब 9 बजे हिरण को पकड़ा जा सका और मूर्छित कर मैत्री गार्डन पहुंचाया गया। यह हिरण कहां से और कैसे पहुंचा। अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। रात करीब 9 बजे हिरण को पकड़ने के बाद वन विभाग उसे लेकर मैत्री गार्डन पहुंची। जहां हिरण का पहले ट्रीटमेंट किया गया। इस दौरान हफ्तेभर पुराना चोट पैर में दिखा। फिलहाल हिरण स्वस्थ है जिसे मैत्री गार्डन में रखा गया है।
नाजुक होते हैं हिरण, यह हिरण पूरी तरह हष्ट-पुष्ट
अब्दुल वाहिद, रेंजर वन विभाग दुर्ग
वन विभाग की टीम ने हिरण को पकड़ा और मैत्री बाग भेजा।