पुरानी भिलाई स्टेशन का विकास हो एक्स. ट्रेनों का मिले स्टॉपेज :विजय
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने शुक्रवार को राज्यसभा में एसिड हमलों के मामलों में दंड बढ़ाए जाने की मांग की। उन्होंने इसे लेकर बिल सदन के पटल पर रखा।
पांडेय ने एसिड हमलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रावधानों व कानून में संशोधन कर एसिड हमलों कठोर दंड देने का प्रावधान आवश्यक है। उन्होंने कानून में संशोधन कर पुन: स्थापित किए जाने का विधेयक रखा। पांडेय ने कहा कि भारत में एक विशिष्ट लैंगिक आयाम है। एसिड हमला एक हिंसक अपराध है। अपराध करने वाले अपराधी का उद्देश्य पीड़ितों को गंभीर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाना होता है। लड़कियों व महिलाओं के खिलाफ यह कृत्य कारित किया जाता है। उन्होंने लक्ष्मी पर हुए एसिड हमले का जिक्र किया। कहा कि वर्ष 2013 तक एसिड हमलों से जुड़े मामलों की संख्या का पता लगाने के लिए कोई स्पष्ट तंत्र नहीं था। क्योंकि भारतीय दंड संहिता ने एक अलग अपराध के रूप में मान्यता नहीं दी थी। एसिड हमलों और एसिड फेंकने या फेंकने का प्रयास करने वाले मामलों को विशिष्ट अपराध माना गया। भले ही पीड़ित सामान्य जीवन जीने के लिए तैयार हो, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हमले के बाद उनकी कुरुपता और निःशक्तता को देखते हुए समाज उनके साथ सामान्य मनुष्यों की तरह व्यवहार करेगाा।
नई एक्स ट्रेनों पर भी हुई चर्चा
शहर के विस्तार के साथ इस क्षेत्र में आज आंध्रप्रदेश और अन्य सीमावर्ती राज्य के लोग निवास करते हैं। उन्हें इस समय आवाजाही में खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने दुर्ग से पलासा बरहमपुर तक व्हाया विजयानगरम तक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की भी मांग की।
दुर्ग-बेमेतरा लाइन जल्द हो शुरू
सर्वे कार्य पूर्ण हो चुके दुर्ग-बेमेतरा-बिलासपुर रेलवे लाईन पर ट्रैक के कार्य की स्वीकृति की मांग उन्होंने की। कुम्हारी परसदा रेलवे क्रॉसिंग, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उरला देवभोग के निकट उरला क्रासिंग और कुगदा क्रासिंग में अंडरब्रिज की मांग की।
एसिड हमलों के मामलों में सख्त हो दंड अब इसमें संशाेधन की जरूरत: सरोज
पॉलिटिकल रिपोर्टर | दुर्ग
पुरानी भिलाई स्टेशन को विकसित किए जाने व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का मामला सांसद विजय बघेल ने लोकसभा में उठाया।
इसके अलावा उन्होंने रेलवे की रिक्त पड़ी जमीन पर ऊर्जा प्लांट लगाए जाने की मांग रेलवे मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष रखी। उन्होंने केंद्र के बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र देश के लिए सर्वाधिक रेलपात उत्पादन करता है। इसी संयंत्र से से लगे पुरानी भिलाई रेलवे स्टेशन में मार्शलिंग यार्ड भी है। बरसों पुराना यह स्टेशन है। स्टेशन का विकास हो।