पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाथों में ध्वज लेकर जयकारा लगाते 7 किमी पैदल चले भक्त, 500 किलो लड्‌डू व रोठ का लगा भोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा बालकनाथ मंदिर खुर्सीपार में 56वां महायज्ञ महोत्सव

सिद्ध बाबा बालकनाथ के 56वें महायज्ञ व भंडारा से पहले शुक्रवार को विशाल झंडा फेरी निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने हाथ में ध्वजा लिए करीब 7 किमी की पदयात्रा खाली पैर की। इस दौरान जय बाबे दी के जयकारे गूंजते रहे। सुबह 7 बजे झंडाफेरी खुर्सीपार मंदिर परिसर से निकली जो सेक्टर-11 जोन 2, एमपीआर होते हुए अंडा चौक, सुभाष मार्केट, दुर्गा मंदिर वार्ड, न्यू खुर्सीपार, जोन-3 होते हुए केनाल रोड का भ्रमण कर वापस मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा को सवा मनी का भोग लगाया। बाबा को 500 किलो लड्डू व 5000 रोठ का प्रसाद चढ़ाया गया, जो आरती के बाद भक्तों को बांटा गया।

आज होगा बाबा का अभिषेक

झंडा फेरी मंदिर के प्रधान भगत हरगोपाल व सेवाराम के सानिध्य में निकली। शनिवार को बाबा का अभिषेक होगा। समिति के अध्यक्ष रमेश सूरी, कांतिलाल शर्मा, विपिन ओझा, जगदीश सलूजा, अनिल अग्रवाल, पतराम अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, संजय ओझा, सुनील अग्रवाल आदि ने अगुवाई की।

कल मंदिर में महाभंडारा

मंदिर में कल सुबह 9 बजे से हवन, पूजा के बाद दोपहर 12 बजे से महाभंडारा होगा। दिल्ली के अनिल होशियारपूरिया द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। 16 मार्च को दोपहर 12.30 से भजन-कीर्तन व शाम 6 बजे से मंदिर प्रांगण में भक्तों द्वारा 21 कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी।

भक्ति व उत्साह: खुर्सीपार से निकाली झंडा फेरी करीब 1 किमी लंबी रही, दूसरे राज्यों से भी पहुंचे थे भक्त

जगह-जगह भक्ताें ने बांटी प्रसादी

झंडाफेरी के दौरान केनाल रोड पर भक्तों के लिए शरबत व ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। आईटीआई के पास प्रसाद व शरबत बांटा गया। बाबा की तस्वीर स्वर्णरथ पर विराजमान थी, जिसका सभी ने दर्शन किया। ट्विनसिटी समेत दूसरे राज्यों से भी हजारों भक्त पहुंचे थे।

झंडा फेरी के दौरान मार्ग पर जगह-जगह बाबा के रथ का स्वागत और पूजा-आरती की गई।

बाबा की झंडा फेरी
खबरें और भी हैं...