जनशक्ति अभियान की बैठक में तेलुगू समाजों को एकजुट करने पर हुई चर्चा
तेलुगु जनशक्ति अभियान के तहत सेक्टर-5 पंजाबी भवन में बैठक रखी गई। इस दौरान अभियान केवी अप्पल स्वामी ने तेलुगु समाजों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेलुगु समाज लगभग 60-65 वर्ष से छग राज्य में अपने-अपने प्रांतों से राज्य से आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। समाज में अलग-अलग संस्था बनाकर कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन पूरा तेलुगु समाज एक नहीं हो सका है, जो गंभीर समस्या है। इसका समाधान करने, पूरे तेलुगु समाजों को एक करने के लिए तेलुगु जनशक्ति अभियान ने बीड़ा उठाया है। कार्यक्रम में तेलुगू समाज के अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों समेत हर वर्ग को शामिल किया गया। वी प्रभाव, एम कामाक्षम्मा, पेरू पदमा, एन चिन्ना केशवलु, डॉ. चिरंजीवलु, कोविरी राहू, पी श्यामसुंदर राव, लक्ष्मीपति राजू, नागमणि, जे श्रीनिवास राव, जी राजू सहित अन्य उपस्थित थे।
अभियान की बैठक में पदाधिकारी।