महिलाओं को माहवारी से होने वाली समस्याओं की जानकारी देकर बांटे 200 से ज्यादा सैनेटरी पैड
श्रमिक वर्ग की महिलाओं और युवतियों की माहवारी की समस्याओं से अवगत कराकर उनको निशुल्क सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। अनुभूति श्री फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे महिला एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत “स्वस्थ्य महिला, खुशहाल परिवार” के नारे को साकार करते हुए सैनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया। अपनी तीनों शाखाओं (छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश) में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। तीनों शाखाओं में लगभग 5000 सैनेटरी पैड का निशुल्क वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। मरोदा स्टेशन के पास लगभग 200 मजदूर महिलाओं को महावारी से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। निशुल्क इको फ्रेंडली पैड का वितरण भी किया गया। इस दौरान पुरुषों द्वारा भी बिना झिझक के अपने घर की महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड आग्रह किया गया। मौके पर संस्था के सदस्य डिंपल कौर (अध्यक्ष), विभा मिश्रा, गगन गोयल, माया कौर, रंजना पटेल, उषा, सत्यवंती, श्वेता पांडेय, विजया शुक्ला, मीना, भानमती, आयशा खान, निशा साहू, गायत्री, गंगोत्री सेन आदि रहे।