पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंगोली में दिव्या, मेहंदी मंे भुवनेश्वरी और मीठे व्यंजन में अंजना रहीं विनर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेठ बद्रीलाल खण्डेलवाल शिक्षा महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण का आयोजन किया। जिसमें काॅलेज में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस इवेंट में रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या पहले स्थान पर रही। वर्षा दूसरे और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही।

मेहंदी प्रतियोगिता में भुवनेश्वरी साहू पहले, काजल दूसरे और शिल्पा तीसरे स्थान पर रही। डांस प्रतियोगिता में गरिमा एंड ग्रुप पहले स्थान पर रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. सुमीत अग्रवाल उप कुलसचिव दुर्ग विश्वविद्यालय रहे। अध्यक्षता दिलीप इंगले सचिव जिला शिक्षण समिति दुर्ग, विशेष अतिथि शंकरलाल अग्रवाल, डाॅ. नागेन्द्र शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, विजय शर्मा, डाॅ. डीएन भावनानी प्राचार्य सेठ आर सीएस काॅलेज, डाॅ. उमाकांती सिंह सेठ बद्रीलाल खण्डेलवाल शिक्षा मौजूद रहे।

कॉलेज के टॉपर छात्रों का किया गया सम्मान

गतवर्ष की महविद्यालय की प्रावीण्य सूची की छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमें प्रथम आरआर. रोशनी, द्वितीय स्वाति बंछोर को डाॅ. नागेन्द्र शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में अर्चना षडं़गी, जेएन मिश्रा, अर्चना, भावना दुबे, सपना वैष्णव, मोहम्मद हारून रशीद, प्रियंका तिवारी, फैयाज अहमद खान, लीला यदु आदि मौजूद रहे।

डांस और सिंगिंग में छात्रों ने मचाया धमाल

ग्रुप डांस, सोलो और सिंगल डांस में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने जमकर धमाल मचाया। ग्रुप डांस में गरिमा व समूह ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर यामिनी व समूह रही। सोलो में निकिता, प्रीति और वर्षा ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। युगल में अंजलि-लीना फर्स्ट, निशि दिव्या दूसरे स्थान पर रहे। सभी को सम्मानित किया गया।

गुलदस्ता व पूजा थाली में भी दिखाया हुनर

इस आयोजन में गुलदस्ता सजाओ और पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर चंद्रकला रही। दूसरे स्थान पर रेखा रही। वहीं पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में खुलेश्वरी पहले स्थान पर और प्रियंका पांडेय दूसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं का सम्मान किया।

तीन कैटेगरी में हुए कुकिंक कांपिटिशन

कॉलेज में व्यंजन प्रतियोगिता में तीन कैटेगरी में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा। जिसमें मीठा बनाओ में पहले स्थान पर अंजना, दूसरे स्थान पर प्रीति चंद्राकर, तीसरे स्थान पर यामिनी चंद्राकर रही। नमकीन बनाओ नीतू कुमारी पहले स्थान पर। प्रीति श्रीवास्तव दूसरे और वर्षा तीसरे स्थान पर रही। दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता में देश की संस्कृति को दिखाया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद रहे बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स।

कॉलेज के होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं...