नशे में बाइक चलाने वाले चालकों के लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड
यातायात पुलिस ने होली पर नाकेबंदी करके 590 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सड़क दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में 35 वाहन चालक ऐसे भी थे, जो नशा करके टू व्हीलर चला रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने इन सभी वाहन चालकों को सीधे कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इनसे 10 से 15 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।
डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन सवारी, लापरवाही पूर्वक हुडदंग करते हुए, बिना नंबर और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। अभियान के तहत पुलिस ने 590 वाहन जब्त किए थे। जब्त वाहनों का यातायात थाना सुपेला, यातायात चौकी दुर्ग, यातायात चौकी भिलाई-03 और संबंधित थाना क्षेत्र में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। जब्त वाहनों को होली त्योहार पश्चात मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर छोड़ दिया गया। इनसे जुर्माना भी वसूला।
पुलिस ने 590 वाहन जब्त किए।