पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • Bhilai News Chhattisgarh News Durga In The First And 20th Minutes Of The Match And Rahim Scored In The 23rd Minute Won The Mill Zone

मैच के पहले व 20वें मिनट में दुर्गा और 23वें मिनट में रहीम ने किया गोल, जीती मिल जोन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएसपी के इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब मिल जोन की टीम ने 3-0 से जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में मिल जोन की टीम ने स्टील जोन की टीम को एकतरफा मुकाबले में 3-0 के अंतर से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। भिलाई इस्पात संयंत्र के खेल सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा आयोजित अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। इस मैच के शुरुआती समय से ही मिल जोन के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाने में सफलता हासिल की।

टीम की ओर से दुर्गा, जेड अंसारी ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। आज के मैच के रेफरी सत्यजीत खरे, के.लिंगा राजू, आशुतोष कुमार एवं नेत्रा छुरा थे। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि एसएम उद्दण्डकर एवं अन्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में स्टाफ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहले हाफ में ही मिल गई थी बढ़त, तीन मिनट के अंदर मिल जोन ने दागे दो गोल

पहले ही मिनट में 1-0 से बढ़त बनाने वाली मिल जोन की टीम ने पहले हाफ में ही शानदार प्रदर्शन कर 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के 20वें मिनट में दुर्गा ने टीम का और अपना दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के ठीक 3 मिनट बाद जेड अंसारी ने मैच के 23वें मिनट में गोल कर यह बढ़त 3-0 कर दिया। पहला हाफ 3-0 पर खत्म हुआ। इसके बाद कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका।

फाइनल मैच के पहले ही मिनट में दुर्गा ने दागा गोल, अटैक करने से बढ़ा दबाव

मिल जोन और स्टील जोन के बीच यह मैच काफी रोमांचक रहा। मैच के शुरू होने के तुरंत बाद ही मिल जोन के खिलाड़ियों ने अटैक करना शुरू कर दिया। मैच पहले ही मिनट में दुर्गा ने शानदार गोल कर मैच में 1-0 की बढ़त बना ली। इस गोल के बाद से ही स्टील जोन की टीम पूरी तरह से दबाव में आ गई। इसके जवाब में स्टील जोन के खिलाड़ियों ने भी अटैकिंग खेला लेकिन उनको सफलता नहीं मिली।

सेकंड हाफ में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया गोल

पहले हाफ में मिल जोन की टीम ने 3-0 की बढ़त बना ली। सेकंड हाफ में स्टील जोन के खिलाड़ी पूरी तरह से दबाव में दिखे। पहले से बढ़त में रही मिल जोन की टीम ने मैच में डिफेंस खेला और स्टील जोन के मैच के अंत तक गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

विजेताओं टीम, खिलाड़ियों को दिए गए पुरस्कार

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि एसएम उद्दण्डकर, सीजीएम विजिलेंस बीएसपी थे। मैच में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद डीजीएम, एसआर जाखड़ एजीएम, पवन कुमार कमांडेंट थर्ड बटालियन सीआईएसएफ, उत्तम कुमार असि. कमांडेंट थर्ड बटालियन सीआईएसएफ, आरडी साव पूर्व फीफा रेफरी, दीप्तेश चंद्राकर एजीएम पीएचई, मोहन लाल, जे प्रतापन, एसडी बर्मन मौजूद रहे।

इंटर डिपार्टमेंट फुटबॉल के खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर जीता खिताब, अतिथियों ने किया सम्मानित।
खबरें और भी हैं...