रामनवमी के दिन निकलने वाले ध्वजों की संख्या बढ़ाने पर जोर
राम जन्मोत्सव समिति वैशाली नगर प्रखंड की बैठक वार्ड 26 हाउसिंग बोर्ड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई, जिसमें रामनवमी को निकलने वाली शोभायात्रा और उसके पहले ध्वज प्रमुखों के सम्मान कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान रामनवमी को वृहद रूप से मनाने और शोभायात्रा मेंं ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने को लेकर सुझाव लिए गए।
इस बार की शोभायात्रा में महिलाओं की भूमिका ज्यादा हो, इस पर चर्चा की गई। प्रांतीय महामंत्री बुधन ठाकुर, जिलाध्यक्ष सेवक राम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पांडे, वैशाली नगर प्रखंड प्रभारी अशोक मिश्रा, अध्यक्ष रविंद्र चौहान, युवा शाखा अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी नाग देव, सुभाष गुप्ता, एम जगन्नाथ राव, कन्हैया सिंह, दिलेर सिंह बग्गा, अजीत सिंह, जग्गा राव आदि अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। इधर हनुमान मंदिर कैंप-1 और परमेश्वरी सामुदायिक भवन चरोदा की बैठक में युवा शाखा जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि रामनवमी उत्सव को लेकर होली के बाद घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।