पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से लगेगी नेहरु आर्ट गैलरी में चित्रों की प्रदर्शनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिलाई| भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नेहरु आर्ट गैलरी में 13 मार्च शुक्रवार को शाम 5.30 बजे से चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जीई फाउंडेशन, भिलाई द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के चयनित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) सुरेन्द्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी 13 से 14 मार्च तक शाम 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक खुली रहेगी।
खबरें और भी हैं...