पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगमों में वायु प्रदूषण दूर करने ई-रिक्शा, प्लांटेशन पर फोकस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार ने प्रदेश के चार नगर निगम क्षेत्रों में वायु प्रदूषण कम करने के लिए ई-रिक्शा को बढ़ावा देने, वृक्षारोपण करने तथा सड़कों से धूल हटाने की नई कार्ययोजना तैयार की है। यहां पर नई तकनीक आैर प्लांटेशन पर फोकस करने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना संबंधित निगमों को भेजकर तत्काल इस पर काम शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जून 2020 तक की समयसीमा निर्धारित की है।

राज्य स्तरीय प्रबंधन समिति द्वारा प्रदेश के अतिगंभीर आैर गंभीर प्रदूषित क्षेत्रों के सुधार के संबंध में चर्चा की गई। इसमें राज्य में रायपुर, बीरगांव, भिलाई आैर कोरबा नगर निगमों के आैद्योगिक क्षेत्रों के एक्शन प्लान के संबंध में समिति द्वारा समीक्षा की गई। जहां पर संबंधित क्षेत्रों के लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्ययोजना के अलग-अलग बिंदुआें के अंतर्गत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत जिन बिंदुआें में समय-सीमा के अंतर्गत कार्यवाही की जानी है उनमें सवारी वाहनों में ऑटो की बजाय ई-रिक्शा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी योजनाआें की जानकारी तथा आसानी से योजना का लाभ दिलाने के लिए काम करने, सड़कों पर उड़ने वाली धूल काे रोकने के लिए वहां पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर फव्वारा चलाना, धूल झाड़ने वाली मशीन का उपयोग करना तथा सड़कों की साफ-सफाई का ध्यान रखना शामिल है। इसी तरह तीसरे बिंदु के रुप में नदीं के जलभराव वाले इलाकों में मिट्‌टी कटाव रोकने के लिए वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जाना शामिल है। इसके लिए जल्द से जल्द जमीन का चिन्हांकन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...