जांच के लिए आने वाली महिलाओं को भोजन भी
भिलाई|प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की 9 तारीख को शासकीय अस्पतालों में आयोजित होने वाले रूटीन चेकअप कैंप के दौरान अस्पताल प्रभारियों को आने वाली हर गर्भवती को अब खाना देना होगा। सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ने इस बार के कैंप से करीब 15 दिन पहले उनको निर्देश दे दिए हैं। बताया है कि 9 तारीख में होने वाले चेक-अप कैंप के दौरान 10 जांचे होने के कारण गर्भवतियों को देर तक अस्पताल में रुकना पड़ता है। घर से खाना नहीं खाकर आने पर गर्भ में पल रहे बच्चे पर इसका बुरा असर पड़ता है। अस्पताल से घर जाकर खाने के बाद दोबारा अस्पताल आना संभव नहीं है, इसलिए शिविर के दिन अस्पताल में ही हर गर्भवती को भोजन देने की व्यवस्था कराई जा रही है।