पहली बार दुर्ग यूनिवर्सिटी ने देश की टाॅप-4 टीम में बनाई जगह, लगातार 5 मैच जीते
आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में दुर्ग यूनिवर्सिटी की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ने देश की टाॅप-4 टीम में अपना जगह पक्का कर लिया है। कालीकट यूनिवर्सिटी केरला में आयोजित इस चैंपियनशिप में हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी की टीम ने तीसरे दिन लगातार दो मैच जीतकर टाॅप-4 में प्रवेश किया।
रविवार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम का सामना राजस्थान यूनिवर्सिटी के साथ हुआ। इस मैच में राजस्थान यूनिवर्सिटी को दुर्ग यूनिवर्सिटी की टीम ने 31-21 के अंतर से हराया। इसके बाद क्वालिफाई राउंड के लिए दुर्ग यूनिवर्सिटी का सामना अऩ्नामलाई यूनिवर्सिटी के साथ हुआ। इस मैच में भी दुर्ग यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37-23 के अंतर से जीत हासिल की। दुर्ग यूनिवर्सिटी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के देश के टॉप-4 टीम में प्रवेश कर लिया।
क्वालिफाई राउंड के पहले मैच में मिली करीबी हार
इधर देर शाम हुए क्वालिफाई राउंड के पहले मैच में दुर्ग यूनिवर्सिटी को एमजी यूनिवर्सिटी कोयट्टम ने महज 4 अंकों से हार का सामना करना पड़ा। दुर्ग यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने अंत तक मैच में संघर्ष किया। लेकिन वो महज 4 अंकों से टीम को हार मिली। टीम को अभी भी दो मैच खेलना है। टीम के पास अभी भी मेडल जीतने का मौका है।
लगातार पांच मैच जीतने का बनाया रिकॉर्ड
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की नेटबॉल पुरुष टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी 2020 में लगातार पांच मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दुर्ग यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने पहले मैच से ही 30 प्लस स्कोर बनाकर जीत हासिल की और पांच मैचों में जीत हासिल कर क्वालिफाई राउंड में प्रवेश किया। नेटबॉल एसोसिएशन के महासचिव जावेद अहमद खान ने बताया कि बाकी के मैच में टीम वापसी करेगी।
आज होंगे क्वालिफाईं मैच: स्पर्धा में सोमवार को खेले जाएंगे दो महत्वपूर्ण मुकाबले
पांचवे मैच में अन्नामलाई यूनिवर्सिटी को हराया
लीग राउंड का पांचवां मैच दुर्ग यूनिवर्सिटी का अन्नामलाई यूनिवर्सिटी के साथ हुआ। बाकी के मैचों की तरह इस मैच में भी दुर्ग यूनिवर्सिटी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया और 37-23 के अंतर से जीत हासिल की और क्वालिफाई राउंड में प्रवेश किया। आज बचे हुए मैच खेले जाएंगे।
पहले राउंड से ही बढ़त पर रही टीम, 10 गोल से जीते
दिन का पहला मैच और दुर्ग यूनिवर्सिटी का चौथा मैच राजस्थान यूनिवर्सिटी के साथ हुआ। जिसमें दुर्ग यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने मैच में 31 गोल किए और राजस्थान को कड़ी टक्कर दी। जिसके जवाब में राजस्थान की टीम ने भी अच्छा प्रयास किया लेकिन वो 21 गोल करने में ही सफल हो सकी।
कोच जावेद ने खिलाड़ियों को दिए जीत के टिप्स
टीम के कोच जावेद अहमद खान ने बताया कि आगामी दोनों ही मैच के लिए हमने रणनीति बना ली है। खिलाड़ी कहां चूक रहे हैं उन्हें बताया गया है। टीम के खिलाड़ी मनोज साहू, प्रकाश विश्वरकर्मा, जेशल गोहिल, मोहन राव, अरुण पांडे, राकेश सिंह, आकाश कुमार, ज्ञानेश्वर रॉ, धनेंद्र साहू, ऋषिकेश मेश्राम, आनंद वर्मा, नरसिंग ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के मैनेजर डॉ. प्रमोद कुमार यादव है।
दुर्ग यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने जीते लगातार पांच मैच।