पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 को दुर्ग आ रहे रॉ के पूर्व ज्वाइन सेक्रेटरी आरएसएन सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुर्ग| भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी आरएसएन सिंह 15 मार्च को दुर्ग में रहेंगे। वे आयोजित होने वाले सेमिनार में भाग लेने पहुंच रहे। भारत के रिसर्च एंड इंटेलीजेंसी वे लंबे समय जुड़े रहे। शाम 6 बजे मालवीय नगर स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित सेमिनार में शामिल होंगे। मातृभूमि विचार मंच द्वारा वर्तमान परिवेश में आम नागरिक की भूमिका विषय पर यह व्याख्यान आयोजित है। सिंह शहर के प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। आयोजन में देश के अन्य विख्यात लोग शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र यादव, डॉ. राहुल गुलाटी, सीए सुरेश कोठारी, शंकराचार्य कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रक्षा सिंह, गौतमचंद जैन सहित अन्य इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
खबरें और भी हैं...